Healthy होने के लिए हमें क्या खाना चाहिए

  हेल्दी होने के लिए हमें क्या खाना चाहिए


   ओम शांति...अच्छे स्वास्थ्य का संबंध हमारे उचित खान-पान से है। आज अति व्यस्त जिंदगी में हमने कुछ चीजों को बिल्कुल ही छोड़ दिया है। जंक फूड,पिज़्ज़ा,बर्गर,नूडल्स आदि को अपना आहार विशेष बना लिया है। आज की पीढ़ी मानो इसकी  दीवानी हो गई है।

In This Article.....

  "हेल्दी होने के लिए हमारा खान-पान कैसा हो" इस लेख में हम यह चर्चा करेंगे कि ऐसे कौन से खानपान है जो हमने छोड़ दिए? जो हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक है । जो हमारे शरीर को हील भी करते हैं, जो हमारे शरीर के nutrients को पूरा करते हैं, जो हमारे शरीर को स्वाभाविक रूप से डिटॉक्स करते हैं, जो हमारे अंदर ऊर्जा और शक्ति का संचार करते हैं, और हमें ता उम्र निरोगी रखते हैं । क्योंकि यही वह समय है.......जब हमें अपने खानपान को बदलने की बहुत आवश्यकता है ! कोरोंना कॉल में हमने यह तो समझ ही लिया हमारी सेहत सबसे महत्वपूर्ण है, हम इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते !



अच्छा स्वास्थ हमारे अपने हाथ में होता है ! थोड़ा सा जीवन शैली को और खानपान की आदतों को बदल कर हम स्वस्थ रह सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि इसमें मुश्किल है , लेकिन नहीं। थोड़ा सा आदतों में परिवर्तन करके इसे हम आसानी से कर सकते हैं।

देखते हैं, वह कौन सी चीजें हैं? जिनका उपयोग करके हम स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं, थोड़ा सा दैनिक आहार में बदलाव करना है ! इस संतुलित आहार को हम दिन के तीन भागों में बांट रहे हैं :-

सुबह का नाश्ता (पूर्णत बदलाव)


हरी पत्तियों या कच्ची सब्जियों का रस

  आयुर्वेद में कहा गया है कि सुबह 12:00 बजे तक हमारा पाचन तंत्र हमारे शरीर की सफाई करता है, ऐसे में यदि पेट को पका हुआ नाश्ता, ब्रेड, अंडा, पूरी, पराठा दे दिया जाए, तो शरीर की सफाई अच्छे से नहीं हो पाती। यह सब अम्लीय (acetic) फूड की श्रेणी में आते हैं। आयुर्वेद में तो चाय को भी अम्लीय श्रेणी में रखा है।

तो यदि हम यह सब ना ले तो क्या ले?


हरा भरा ड्रिंक (सेहत का ख़जाना)



हरा भरा ड्रिंक

हरी पत्तियां ( पालक, धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती, मीठी नीम पत्ती ) को मिक्सर में पीस करके पानी डाल कर के जूस बना ले, उसमें अपनी इच्छा अनुसार नमक,नींबू डालकर के आप सिप सिप करके पी ले...आप चाहे तो चारों तरह की पत्तियां और या केवल दो तरह की पत्तियों का जूस बना सकते हैं।

  यदि पत्तियां नहीं है तो लौकी का रस, या पेठे का रस, गाजर और टमाटर का रस चुकंदर का रस भी इसी तरह से बना करके  ले सकते हैं।

 सुबह की चाय को हर्बल चाय से बदल सकते हैं ।

 यदि आप किसी कारण से हरी पत्तियों का जूस नहीं पी रहे, तो दूसरा असरदार उपाय है, नाश्ते में फलों का सेवन। यदि आप दोनों....हरी पत्तियों का जूस और फलों का सेवन कर रहे हैं, तो सोने पर सुहागा। 😊


रंग बिरंगे फल


सुबह को 4 तरह के रंग बिरंगे मौसमी फलों का सेवन किया जाए. जिसकी मात्रा कम से कम आधा किलो हो।  पका हुआ भोजन आप हफ्ते में एक दिन कर सकते हैं। निश्चित जानिए, सुबह 12:00 बजे तक इस जूस और फलों  को खाने के बाद आपकी शरीर में किसी भी न्यूट्रिशन की कमी नहीं रहेगी. आप स्वयं को बेहद ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप मल्टीविटामिन के सेवन से दूर रहेंगे, और बीमारियां आपसे दूर रहेंगी।


रंग बिरंगे फल  (सेहत का ख़जाना)



दिन का खाना (कुछ बदलाव)


  दिन में 1:00 से 2:00 के बीच में अपना भोजन करें. लेकिन भोजन से ठीक पहले आपको एक प्लेट कच्चा खाना है...जैसे टमाटर, खीरा, चुकंदर, गाजर, मूली, अमरूद आदि। उसके बाद ही अपना मनपसंद खाना खायें,


 रात का खाना (कुछ बदलाव)


  रात का खाना भी दिन के खाने की तरह ही खाना है, पहले कच्चा, फिर पका हुआ भोजन।

रात का भोजन 8:00 बजे तक कर ले। घर का बना हुआ पारंपरिक भोजन या फिर अपनी मन पसंद का खा सकते हैं।



भोजन से पहले सलाद का सेवन





दिन के दोनों समय भोजन से पहले सलाद खाने की जरूरत क्यों होती है इसको ऐसे समझे....।

भोजन अम्लीय होता है (Acitic food) कच्चा यानी कि टमाटर खीरा आदि यह  alkaline क्षारिय चीजें हैं। पका हुआ खाने से पहले इनको खाने पर हमारे भोजन का पाचन आसान हो जाता है। कच्चा खाना

(raw food) यह हमारे पेट में पहले जाकर के एक बेस बना देता है। जिससे एसिड बनना, डकारे आना आदि समस्याएं समाप्त हो जाती है। यह तो हो गया, दिन में तीन बार खाना।


 इसके साथ ही हमें हर 3 घंटे पर कुछ ना कुछ खाने की जरूरत महसूस होती है..। जिसे हम चाय टाइम, या स्नेक्स टाइम कह सकते हैं।

  कुछ चीजें, जिन्हें हम ऐसे वक्त में खा सकते हैं , ड्राई फूड, मखाने भूने हुऐ, मूंग फली, सीड्स या बीज़ जैसे तिल के बीज , सूरजमुखी के बीज, खरबूजे के बीज, तरबूज के बीज आदि। छोटी-छोटी बीजों में इतने न्यूट्रिशंस पाए जाते हैं कि आप जानकर हैरान हो जाएंगे!!

 यदि आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो अच्छा है!
 लेकिन यदि आप वेजिटेरियन हैं,तो और भी बहुत अच्छा है!!

क्योंकि वेजिटेरियनस के पास हर चीज के बहुत सारे विकल्प हैं। प्रकृति ने उन्हें असंख्य चीजें, वरदान दिए हैं ।

कुछ अन्य सुझाव

यह तो हुआ खानपान में बदलाव। इसके साथ हमें कुछ चीजों का ध्यान देना है, जैसे कि नमक और चीनी का कम से कम इस्तेमाल करना है। हो सके तो सफेद नमक की जगह सेंधा नमक, और चीनी की जगह गुड़ और शहद का इस्तेमाल करें। दिन भर भरपूर मात्रा में पानी पिए।
  इस खानपान के साथ थोड़ी सी एक्सरसाइज, योगा और मेडिटेशन भी करें, और नकारात्मक विचारों से दूर रहकर ज्यादा खुशी और सेहत को महसूस करें।

"हमारी उड़ान" का लक्ष्य है……
स्वयं में बदलाव लाकर अपनी जिंदगी को खुशनुमा बनाना।
स्वयं में बदलाव लाकर विश्व परिवर्तन करना।



निष्कर्ष


  "हल्दी होने के लिए हमें क्या खाना चाहिए" यह लेख आपको कैसा लगा, आप 1 महीने या 15 दिन का ही प्रयोग करके देखें....निश्चित ही आप अच्छा महसूस करेंगे। और यदि आपने 6 महीने तक इस खानपान को फॉलो कर लिया... तो आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी।

आप स्वास्थ्य की समस्याओं से घिरे रहते हो? या अक्सर मौसम का बदलना आपके शरीर को तकलीफ देता है?... या आप स्वयं में ऊर्जा नहीं अनुभव करते हो? तब आपके लिए यह बदला हुआ सुबह का नाश्ता आपकी सभी शारीरिक समस्याओं को ख़त्म कर देगा.... फिर आप मुझे कमेंट बॉक्स में कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। धन्यवाद 😊🙏✍️


  कौन से खानपान है जिन्हें हमने समय के चलते छोड़ दिया है? जिनको अपनाकर हम अपने शरीर को स्वस्थ कर सकते हैं? जी हां, इसको जानने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि यह मेरी आगे आने पोस्ट के विषय हैं ।


स्वास्थ्य से सम्बंधित और भी लेख पढ़ें..















अपने विचार कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं

1 टिप्पणियाँ

  1. वाह, पूरा पढ़ा, एक एक शब्द नपा तुला और बेहतरीन जिंदगी जीने की सीख देता हुआ । धन्यवाद , और भी ऐसी पोस्ट की प्रतीक्षा रहेगी ।

    जवाब देंहटाएं