कृतज्ञता का अर्थ है -अपनी आशीर्वादों को गिनना अपने सुखों को देखना जो भी मिल रहा है ..कुदरत से , प्रकृति से ,प्राणी मात्र से, भाग्य से, उसे तहे दिल से स्वीकार करना l जब आप छोटी-छोटी चीजों के प्रति आभार या धन्यवाद प्रकट करते हैं, तो कृतज्ञता आपका ध्यान उस चीज से हटा देती है, जो आपके जीवन में मौजूद नहीं है,अथार्त जिस चीज की कमी है।
कृतज्ञता से आपको यह पता चलता है..आपको अपने जीवन में क्या-क्या नेमते मिली हुई है , आप उन का आनंद लें अपने जीवन को खुशनुमा बनाए ,ना कि अप्राप्त वस्तु पर दुखी हों।
जो लोग कृतज्ञता का अभ्यास करते हैं ,वे अधिक रचनात्मक होते हैं, एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली रखते हैं । तथा समाज में स्वस्थ और मजबूत रिश्तों के मालिक होते हैं।
- कृतज्ञता जीवन में खुशियां गिनवाती है।
- कृतज्ञता हमारे अतीत को बताती है I
- आज के लिए शांति लाती है l
- कल के लिए दृष्टि निर्मित करती है I
- कृतज्ञता हमारी आत्मा से उपजती है l
George Herbert ने कहा है...
" तूने, जिसने मुझे इतना कुछ दिया है, मुझे बस एक चीज़ और देदे ....एक कृतज्ञता से परिपूर्ण ह्रिदय "
अंत में ......
" कृतज्ञता महसूस करना और इसे व्यक्त न करना वैसे ही है, जैसे कि एक उपहार को ढक कर रखना और इसे ना देनाl"
English Translation--Gratitude
Gratitude means to count your blessings, to see your joys whatever you are getting .. by nature, by humen beings, by luck, by accepting it wholeheartedly. Gratitude removes your attention from what Is not present in your life, ie something that is lacking.
With gratitude, you get to know what you have got in your life, enjoy them, make your life happy, not miserable over something not available.
Gratitude counts happiness in life.
People who practice gratitude are more creative, have a strong immune system and own healthy and strong relationships in society.
Gratitude tells our past.
It Brings peace for today
And creates vision for tomorrow.
Gratitude arises from our soul.
George Herbert has said ...
" You, who gave me so much, just give me one more thing .... a heart full of gratitude"
In the end ......
"Feeling gratitude and not expressing it is the same as keeping a gift covered and not giving it."


0 टिप्पणियाँ