ॐ शांति... क्या आपके मन में कभी यह इच्छा हुई है कि आपके पास एक जादू की छड़ी हो…. जिसे लहरा कर आप अपने प्रिय लोगों की मदद कर सकें। आज का अभ्यास आपको यह बताएगा कि दूसरों की मदद करने के लिए आप जीवन की असली कृतज्ञता की छड़ी का इस्तेमाल किस तरह कर सकते हैं?
इस लेख में.....
- कृतज्ञता एक अदृश्य और वास्तविक शक्ति है
- कृतज्ञता रूपी जादुई छड़ी से हम कैसे सबकी मदद करें
- कृतज्ञता का अभ्यास,20वांदिन ,जादू की छड़ी, 4मुख्य बिंदु
- निष्कर्ष
कृतज्ञता एक अदृश्य और वास्तविक शक्ति है
जब आपके मन में किसी दूसरे व्यक्ति की मदद करने की दिली इच्छा होती है... तो इसका यह अर्थ है कि आपके पास एक जबरदस्त शक्ति है…. और उस शक्ति को आप कृतज्ञता के द्वारा जादुई छड़ी बना लेते हो, और उन लोगों की मदद कर सकते हो... जिनकी आप परवाह करते हो !!
हमारे चारों ओर ऊर्जा का प्रवाह होता है... कृतज्ञता एक अदृश्य लेकिन वास्तविक शक्ति है...जो हमारी इच्छा की ऊर्जा के साथ जुड़कर जादुई छड़ी जैसी बन जाती है ! और हम उसे किसी दूसरे व्यक्ति की आवश्यकताओं की ओर निर्देशित करते हैं...और ऊर्जा उसी ओर प्रवाहित होने लगती है, इसी कारण हर चमत्कार से पहले ईसा मसीह ने धन्यवाद कहा था !!
"जो लोग जादू की छड़ी का इंतजार करते हैं, वे यह नहीं देख पाते कि वे खुद जादू की छड़ी है"
टार्म्स लियोनार्ड
कृतज्ञता रूपी जादुई छड़ी से हम कैसे सबकी मदद करें
- यदि आपके परिवार का कोई सदस्य, मित्र या कोई दूसरा व्यक्ति, जिसकी आप परवाह करते हैं, बीमारी या आर्थिक तंगी से परेशान है, अपने काम काज से दुखी है, मानसिक समस्याओं से परेशान है, और अपने जीवन में हताश है, तो आप उसके स्वास्थ्य, दौलत और खुशी को बढ़ाने के लिए कृतज्ञता की अदृश्य शक्ति का इस्तेमाल कर सकते हैं !!
यदि आप किसी दूसरे व्यक्ति के स्वास्थ्य की खातिर अपनी जादुई छड़ी लहराने के लिए कल्पना करें:--- कि उसका स्वास्थ्य पूरी तरह लौट आया है ! उसके लिए आप शब्द 'धन्यवाद' कहें और इतनी खुश हों…. कि मानो वह दोबारा पूरी तरह खुश और स्वस्थ हो गया है !!
यदि आप दौलत के मामले में अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करना चाहते हैं, तो उसी तरह कृतज्ञ बने, जैसे उसे उसकी जरूरत की पूरी दौलत इसी समय मिल चुकी है !!
यदि आपका कोई परिचित मुश्किल समय से गुजर रहा है, तो आप अपनी कृतज्ञता की जादूई छड़ी लहरा करके उसकी सेहत, दौलत और खुशी तीनों के लिए एक साथ धन्यवाद कह सकते हैं !!
आप यह शक्तिशाली अभ्यास कहीं पर भी कर सकते हैं, यहां तक की सड़क पर चलते हुए, जहां पर भी आपको ऐसा व्यक्ति दिखे, जिसमें स्पष्ट रूप से खुशी, स्वास्थ्य या दौलत की कमी नजर आ रही हो, कल्पना करें कि आपके पास एक जादुई छड़ी है, और उसकी दौलत, स्वास्थ्य और खुशी के लिए दिल से धन्यवाद देकर, इसको मन ही मन लहराए और यह जान लें कि आपने ऊर्जा की वास्तविक शक्ति को सक्रिय कर दिया है !! इस कार्य के पीछे 'सबका मंगल' हो की भावना होती है | 'संपूर्ण विश्व का कल्याण हो' की भावना कार्य करती है !!
किसी के स्वास्थ्य, दौलत और खुशी को लौटाने में कृतज्ञता का इस्तेमाल करना…. कृतज्ञता का महानतम कार्य है…. जो आप ही कर सकते हो !! जब आप दूसरों के लिए स्वास्थ्य दौलत और खुशी की दिल से कामना करते हो…. तो उसे आप अपनी ओर भी आकर्षित कर लेते हो !!!!
आपको एक बार फिर से याद दिला दूं कि कृतज्ञता के इन प्रयोगों में केवल थोड़ी सी एकाग्रता और बहुत सारी कृतज्ञता की भावनाएं चाहिए, हर उस चीज के लिए, जो दिख रही है, या नहीं दिख रही है, परंतु आपको सुख और खुशी देती हैं... धन्यवाद🙏😊✍️
कृतज्ञता प्रयोग --20वां दिन-कृतज्ञता की जादू की छड़ी .. डायरी पेन लेकर के बैठें , सुबह का कोई भी एक समय नियत कर सकते हैं….
1….सुबह सबसे पहले अपने जीवन की दस नियामतों की सूची बनाएं, जिनके लिए आप कृतज्ञ है |यह लिखें कि आप हर नियामत के लिए क्यों कृतज्ञ हैं |
2… 3 लोगों को चुने जिनकी आप परवाह करते हैं..जीवन में खुशियाँ पाने के लिए आप उनकी मदद करना चाहते हैं... कृतज्ञता का ध्यान करके यह कल्पना करें कि उस व्यक्ति की सेहत, दौलत और खुशी पूरी तरह लौट आई है..और आपको समाचार मिल रहा है..इसके बाद दिल से कृतज्ञता को अनुभव करें|
3…..अपनी सूची या तो मन ही मन या फिर जोर से पढ़ें, जब आप अंत में पहुंचे तो जादुई शब्द धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद लिखें और उस नियामतों के लिए ज्यादा से ज्यादा कृतज्ञता महसूस करें |
4….आज रात सोने जाने से पहले अपना जादुई पत्थर एक हाथ में थामें और दिन भर में हुई सबसे अच्छी चीज के लिए जादुई शब्द 'धन्यवाद' कहें |
निष्कर्ष
कृतज्ञता रूपी जादुई छड़ी से हम अदृश्य रूप से धन्यवाद बोल कर वास्तव में सब की मदद कर सकते हैं। 20वें दिन मे कृतज्ञता के अभ्यास का यह विषय "जादू की छड़ी" आपको कैसा लगा? कमेंट बॉक्स में आप अपने कमेंट डाल सकते हैं।
हमारी उड़ान के कुछ अन्य चर्चित लेख पढ़ें.....



0 टिप्पणियाँ