ओम शांति "एक अनार सौ बीमार" या फिर "खाएँ अनार ना हो बीमार" इस तरह की कहावतें पुराने समय से चली आ रही है, यह कहावतें हम हमेशा से सुनते चले आ रहे हैं, और उनसे यह तो समझ में आता है कि अनार बहुत महत्वपूर्ण और गुणों से भरपूर फल है! अनार के छोटे छोटे लाल लाल दाने में सेहत का अमूल्य खजाना छुपा हुआ है।
इस लेख में
💫अनार खाने के 11 फायदे क्या है
- अनार डायबिटीज को नियंत्रण में रखता है
- अनार हृदय के स्वास्थ्य की रक्षा करता है
- अनार रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है
- अनार हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है
- अनार त्वचा के लिए उपयोगी है
- अनार सौंदर्य को बढ़ाता है
- अनार वजन घटाने में मदद करता है
- अनार पाचन क्रिया में मदद करता है
- अनार रक्त संबंधी रोगों में रामबाण है
- अनार आंखों की समस्याओं में भी लाभदायी
- अनार के फूल, छाल और बीज सभी उपयोगी
💫अनार खाने के 11 फायदे क्या है
💥अनार डायबिटीज को नियंत्रण में रखता है
डायबिटीज यानी कि बड़े हुए ब्लड शुगर की समस्या में अनार के फायदे उपयोगी साबित होते हैं। वजह यह है कि अनार में एलेजिक, गैलिक और ऑलियानोलिक एसिड आदि होता है..यह वह एसिड होते हैं, जिनके कारण अनार एंटीबायोटिक गुण प्रदर्शित करता है। खास यह है कि अनार के जूस में मौजूद शुगर भी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है ।
💥अनार हृदय के स्वास्थ्य की रक्षा करता है
एनसीबीआई की ओर से प्रकाशित शोध के अनुसार अनार में एंटी हाइपरटेंसिव के साथ ही एंटीएथीरिओजेनिक खून पाया जाता है और यह है माना जाता है कि अनार का उपयोग करके बड़े हुए कलरफुल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है
वहीं अनार के फायदे में अनार के बीच का तेल भी शामिल है यह तेल संपूर्ण लिपिड प्रोफाइल को नियंत्रित करने में मदद करता है इसलिए अनार के बीज के फायदे में हृदय रोग से बचाना भी शामिल है
💥अनार प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है
अनार के दानों में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण... रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करते हैं। एनसीबीआई ने इस संबंध में एक शोध को प्रकाशित किया और उन्होंने बताया कि इन्हीं गुणों के कारण अनार के दाने खाने के फायदे विभिन्न तरह से बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद कर सकते हैं। और यह भी कहा गया कि अनार के बीज का तेल बीटा सेल्स की कार्य क्षमता को बढ़ावा देने का करता है, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करता है, इसलिए कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाली बीमारियों से बचाव के लिए अनार को अपने आहार में शामिल करने के लिए कहा जाता है।
💥अनार हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है
आर्थराइटिस और गठिया जैसी हड्डियों की बीमारी के लिए अनार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अनार के दानों में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होता है, जो अर्थराइटिस और मांसपेशियों की कमजोरी में फायदेमंद साबित हो सकता है। अनार के सेवन से जोड़ों में दर्द और सूजन में कमी आती है और साथ ही गठिया रोग के कारण बनने वाले एंजाइम भी नष्ट हो जाते हैं।
💥अनार त्वचा के लिए उपयोगी है
अनेक स्वास्थ्य लाभ के साथ ही साथ अनार का उपयोग त्वचा रोग में भी लाभकारी साबित होता है। अनार का सेवन करके त्वचा से सम्बंधित सूजन, त्वचा पर बढ़ती उम्र का प्रभाव और बैक्टीरियल इन्फेक्शन को दूर करने में सहायक मिलती है।
💥अनार सौंदर्य को बढ़ाता है
जी हां ! अनार सौंदर्य को भी बढ़ाता है। चेहरे पर मुंहासे हो, झाइयां हो इसके सेवन से और रस को चेहरे पर लगाने से कुछ ही दिनों में चेहरा चमकने लगता है।
💥अनार वजन घटाने में मदद करता है
जो लोग अपने वज़न को घटाने का प्रयास करते हैं.....उनके लिए भी अनार का फल अत्यधिक लाभदायक है। अनार और उसका अर्क बढ़ते हुए वजन को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। भरपूर फाइबर होने के कारण आप द्वारा लिया गया एक गिलास अनार का जूस आप एक वक्त के खाने से बदल सकते हैं। इससे आपको जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। और आपका वजन नहीं बढ़ता।
💥अनार पाचन क्रिया में मदद करता है
जिनमें लोगों को पेट में तकलीफ होती है। जो अपच की समस्या से जूझते हैं। अम्ल और गैस से परेशान होते हैं.... उनके लिए अनार का रस रामबाण है। अनार का रस क्षारीए (अलकालाइन) होता है....जो पेट में बनने वाले गैस और अम्ल को शांत करता है। अनार में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। बीजों के कारण भरपूर फाइबर होने के कारण ये पेट साफ होने में मदद भी करता है।
💥अनार रक्त संबंधी रोगों में रामबाण है
जिन लोगों में रक्त की कमी पाई जाती है, या जिनका रक्त उचित मात्रा में नहीं बनता.... उनके लिए अनार का जूस बहुत फायदेमंद होता है। अनारदाना में भरपूर आयरन पाया जाता है,जो रक्त की कमी को बहुत जल्दी पूरा कर देता है। यदि आप भी रक्त की अशुद्धि या कमी से जूझ रहे हैं, तो रोज एक कप अनार का जूस अवश्य लें... और परिणाम स्वयं देखें।
💥अनार आंखों की समस्याओं में भी लाभदायी
अनारदाना में उचित मात्रा में विटामिन ए भी पाया जाता है,जो हमारी आंखों के लिए अति आवश्यक है।
💥अनार के फूल, छाल और बीज सभी उपयोगी
प्रकृति का खूबसूरत और गुणों से भरपूर उपयोगी तोहफा है अनार। अनार के फूल, इसकी छाल और बीजों का तेल सभी अत्यधिक उपयोगी है।
💫अनार खाने के कुछ नुकसान भी हैं
जी हां! ऐसा भी कुछ लोग कहते हैं कि अनार की तासीर ठंडी होती है, ज्यादा खांसी, कफ के मरीजों को डॉक्टर की सलाह से लेना चाहिए। लो ब्लड प्रेशर के मरीज बिना डॉक्टर की सलाह के अनार जूस का प्रयोग ना करें।
💫अनार खाने का उचित समय
वैसे भी हर चीज को लेने का सही वक्त होता है। फल खाने का उचित समय सुबह का माना जाता है। सुबह नाश्ते में सभी फलों का सेवन किया जा सकता है।
पढ़ें....Healthy होने के लिए हमें क्या खाना चाहिए..अनार का सेवन भी आप सुबह को कर सकते हैं। कोशिश करें, अनार को आप चबा चबा कर खाएं बीजों समेत। तभी अनार का पूरा फायदा मिल पाता है। जूस अगर पीना हो, तो एक सीमित मात्रा में पिए। अति सदैव ही बुरी होती है।
निष्कर्ष
'एक अनार फायदे हजार' आलेख आपको कैसा लगा? यदि इस विषय से संबंधित कोई विचार या अनुभव है, तो कमेंट बॉक्स में अवश्य ही शेयर करें। धन्यवाद😊🙏✍️
हमारी उड़ान" का लक्ष्य है……
स्वयं में बदलाव लाकर अपनी जिंदगी को खुशनुमा बनाना।
स्वयं में बदलाव लाकर विश्व परिवर्तन करना।



0 टिप्पणियाँ